विष्णु देव साय का जन्म किसान परिवार में 21 फरवरी 1964 को बगिया मध्यप्रदेश जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हुआ है। इनके पिताजी का नाम श्री राम प्रसाद साय और माताजी का श्रीमती लक्ष्मी देवी है। इनका विवाह 1991 में कौशल्या देवी से हुई थी।
![छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय](https://i0.wp.com/answervk.com/wp-content/uploads/2023/12/छत्तीसगढ़-के-पहले-आदिवासी-मुख्यमंत्री-विष्णु-देव-साय-Chhattisgarh-first-tribal-chief-minister-Vishnu-Dev-Sai-answervk.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
राजनीति का लम्बा अनुभव
विष्णुदेव साय एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री है। इन्होंने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वह पहले मोदी मंत्रालय में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री थे।
यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली 16वीं लोकसभा के सदस्य थे। बता दें कि विष्णुदेव साय ने अपना राजनीतिक करियर एक गांव के सरपंच के रूप में शुरू किया। इसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण संगठनात्मक भूमिकाएं निभाई साथ ही केंद्रीय मंत्री और कई बार लोक सभा सांसद बने। 59 वर्षीय आदिवासी नेता विष्णु देव साय अपनी विनम्रता, जमीन से जुड़े स्वभाव, काम के प्रति समर्पण और लगन के लिए जाने जाते हैं
Leave a Reply